मुठभेड़ ! मारा गया आतंक का पर्याय रमेश

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 04 जून 2018। सोमवार की प्रातः पुरकाजी पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अपराधी को मार गिराया जबकि मौके का फायदा उठा उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे।बताया गया कि आज सवेरे पुरकाजी हाईवे पर फलौदा रजवाहे के पास पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का इशारा किया ,जिसपर भागने के प्रयास में हड़बड़ी में उनकी बाइक कीचड़ में फिसलने से गिर गयी। अपने को घिरता देख गिरे अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया जिससे पुरकाजी इंस्पेक्टर घायल हो गये। पुलिस की जबाबी फायरिंग में एक अपराधी को मार गिराया जिसकी शिनाख्त पचास हजार के इनामियां बदमाश सहारनपुर जिले के देवबंद कोतवाली क्षेत्र के जटौल निवासी रमेश के रुप में हुई। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा भागे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिये।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply