दुर्घटना ! खाईं में गिरी बस , सात पहुंचे मौत के आगोश में

शिमला (हिमांचल प्रदेश),01 जून 2018।एचआरटीसी की एक बस के तीन सौ फीट गहरी खाईं मे गिरने से जहां सात लोगों की दुखद मौत हो गयी ,वहीं बाइस लोग जख्मी हो गये। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि आज प्रातः करीब आठ बजे एचआरटीसी की टिक्कर जा रही बस ठियोग-छैला रोड पर चेतुधार के नजदीक गजेड़ी में करीब 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही वहां चीख पुकार मच गयी। लोगों के सहयोग से प्रशासनिक अमले द्वारा आनन फानन में बचाव कार्य आरम्भ हुआ। हादसे में जहां सात लोगों की सांसों ने उनका साथ छोड़ दिया, वहीं तकरीबन 22 लोग जिन्दगी के लिए मौत से संघर्ष करते रहे। ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इनमें से 17 गम्भीर रुप से घायल यात्रियों को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है, जबकि पांच घायल ठियोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।


Views: 2

Advertisements

Leave a Reply