घुसपैठ ! सेना ने पांच आतंकियों को किया ढेर

श्रीनगर, 26 मई 2018। जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने आज शनिवार की अलसुबह नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम करते हुए पांच आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन उत्तरी कश्मीर के सीमाई इलाके तंगधार में किया गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा कि पाकिस्तान अगर वास्तव में शांति का इच्छुक है तो उसे जम्मू कश्मीर में आतंकियों को भेजना रोकना होगा। जनरल रावत ने श्रीनगर से करीब 95 किलोमीटर दूर एक कार्यक्रम में कहा- “अगर पाकिस्तान वकई में शांति चाहता है तो हम यह चाहेंगे कि वह इस दिशा में अपना पहला कदम उठाए और आतंकियों की घुसपैठ को बंद करे। संघर्षविराम उल्लंघन ज्यादा आतंकियों की घुसपैठ में मदद करने के लिए की जाती है।” इतने पर भी पाक अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है और आतंकियों को देश में भेजने की चाल चल रहा है।

Views: 5


Advertisements

Leave a Reply