आक्रोश ! एम एल सी ने मांगा बैलगाड़ी का वाहन पास

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), 25 मई 2018। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से तंग आकर तथा जन भावना से रुबरु कराने हेतु कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने भाजपा सरकार को कटघरे में घेरने का नायाब तरीका खोज निकाला है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने विधान भवन आने जाने हेतु बैलगाड़ी का वर्ष 2018 का गाड़ी पास जारी उपलब्ध कराने हेेेतु विधान परिषद के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश में पेट्रोल व डीजल के आये.दिन बढ़ते मूल्यों को रोकने में असफल रही है। इसे देखते हुए व सुगम यातायात के लिये उन्हें बैलगाड़ी का पास जारी किया जाए, जिससे वह अपने साथ पार्टी के अन्य सदस्यों को भी इस बढ़ती महंगाई के कारण बैलगाड़ी में आवागमन के लिए ला सकें।। ज्ञातव्य है कि दीपक सिंह इस समय विधान परिषद में कांग्रेस के नेता व विनियमन समीक्षा समिति के सभापति हैं। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जब विधानमंडल सत्र के दौरान तो एक दो मौकों पर किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिये विधायक बैलगाड़ी या रिक्शे से विधानभवन पहुंचे भी हैं।अब विपक्ष की नजर इस पर टिकी है कि विधान परिषद सभापति इस मांग पर क्या निर्णय करते हैं।


Views: 10


Leave a Reply