पुण्यतिथि ! याद आये राजीव गांधी

नई दिल्ली ,21मई 2018। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर वीर भूमि स्थित उनकी समाधि पर आज प्रातः उनकी पत्नी सोनिया गांधी, पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी, दामाद रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।राजीव गांधी 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक प्रधानमंत्री पद पर रहेे। राजीव गांधी ने देश में आईटी क्रांति की नींव रखने, मतदाता उम्र सीमा 18 साल के साथ ही साथ अर्थव्यवस्था सुधार व शाहबानो प्रकरण के एतिहासिक फैसले के लिए याद किये जाते हैं।


इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मेरे पिता ने मुझे सिखाया कि नफरत उन लोगों के लिए जेल है जो इसे लेकर चलते हैं। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं उन्हें धन्यवाद कहना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सभी लोगों से प्यार और सम्मान करना सिखाया। ज्ञातव्य है कि राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में 21 मई, 1991 को लिट्टे के उग्रवादियों ने एक बम विस्फोट से हत्या कर दी थी। लिट्टे राजीव गांधी द्वारा श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज था और इसी के खिलाफ उसने राजीव गांधी की हत्या की योजना बनाई। आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Views: 5

Advertisements

Leave a Reply