सदर विधायक ने व्यक्त की शोक संवेदना, दिया सहयोग का आश्वासन

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) , 17 मई 2018। मानवीय संवेदनाओं के वशीभूत सदर विधायक डा संगीता बलवंत व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने वाराणसी ओवरब्रिज दुर्घटना मे मृत चारो लोगों के परिजनों से आज उनके निवास पर मिल धाढ़स बंधाया । उल्लेखनीय है कि उस दुर्घटना में करंडा थाना के सहेडी के एक ही परिवार के तीन व मुडवल के मृतक के परिजनों से आज मिलकर शोक संवेदना व्यक्त कर हर सहयोग का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि परसों वाराणसी कैंट स्टेशन के पास ओवरब्रिज निर्माण के दौरान गिरे स्लैव व बीम से सहेडी निवासी दो सगे भाई व पिता तथा मुडवल निवासी बौलेरो चालक विरेन्द्र यादव काल के गाल में समा गये थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छे लाल गुप्ता, प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज बिंद,गोपाल राय,डा अवधेश,रघुवंश सिंह,लालपरिखा पटवा,सुदामा राम, जयप्रकाश बिंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply