गिरफ्तारी ! दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
वाराणसी (उत्तर प्रदेश), 08 मई 2018 । जिले के लंका थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर प्रभारी संजीव मिश्रा के नेतृत्व में आज वाहन चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को चोरी की बाइक, कट्टा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफल रही।
बताया गया कि आज लंका पुलिस सामने घाट तिराहा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबीर की सूचना पर मिली कि दो लोगो चोरी की अपाचे मोटर साईकल व कट्टा कारतूस के साथ जा रहे है।मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर लंका थाने के उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव ने हमराहियों के साथ बाइक रोक उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उमेश साहनी निवासी तारापुर टिकरी लंका व संतोष चौरसिया निवासी नारायणी विहार कॉलोनी चितईपुर थाना लंका वाराणसी के रूप में की गयी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों पर विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राधेश्याम यादव, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय तथा थाने के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Views: 5
Advertisements








