दुर्घटना ! आटो पलटने से एक दर्जन लोग घायल

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) , 07 मई 2018 । मरदह थाना क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र के पास गाजीपुर -मऊ राजमार्ग पर मरदह से गाजीपुर सवारी लेकर जा रही आटो बाइक सवार को बचाने के फेरे में अनियंत्रित होकर पलटने से एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया गया।घायलों में रमावती देवी 60 वर्ष, उमा राम 70 वर्ष निवासी इंग्लिशपुर, कोतवाली गाजीपुर, जुलेखा खातून 40 वर्ष, कलाम अहमद 45 वर्ष निवासी जागोपुर मरदह, संगीता देवी 30 वर्ष, सुमित कुमार 10 वर्ष निवासी जगतपुर थाना मरदह, रमेशचन्द्र 40 वर्ष निवासी सिदऊत थाना कासिमाबाद, मुलरी देवी 40 वर्ष, सोनम कुमारी 15 वर्ष, रंजना कुमारी 7 वर्ष, सोनाली कुमारी 5 वर्ष, निवासी सरदरपुर थाना बिरनो, भुआल शाह गुप्ता 60 वर्ष निवासी ड़ोडसर थाना मरदह घायल हो गए।

हालत गंभीर होने पर भुआल साह गुप्ता, संगीता देवी, कलाम अहमद, रमावती देवी,उमा राम को जिला अस्पताल रेफर किया गया और अत्यंत गंभीर हालत में कलाम अहमद 45 वर्ष निवासी जागोपुर मरदह को ट्रामा सेन्टर रेफर किया गया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष संम्मपूर्णानंद ने बताया कि चालक सत्येन्द्र चौहान पुत्र भरत चौहान निवासी नवापुरा बोगना थाना मरदह तथा उसके आटो को कब्जे में ले लिया गया है।

Views: 6


Advertisements

Leave a Reply