कामयाबी ! वाहनचोर पुलिस के राडार पर

ग़ाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश), 05 मई 2018।सदर कोतवाली पुलिस आज शनिवार को एक शातिर वाहनचोर को चोरी की कार के साथ दबोचने में सफल रही।मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसे शहर के सुखदेवपुर क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अपराधी रामचंद्र उर्फ नारायण बिंद क्षेत्र के कपूरपुर का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से महिंद्रा लोगन कार बरामद की गई है। पुलिस बदमाश की अपराधिक घटनाओं की संलिप्तता व उसके नेटवर्क के तह तक पहुंचने में जुटी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply