आश्चर्य ! तहसील दिवस में आवेदन 608 और निस्तारण मात्र 37 का

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) ,01 मई 2018। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस जखनियां तहसील में जिलाधिकारी के.बालाजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें 172 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में सात तहसीलो की सूचनानुसार कुल 608 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 37 आवेदन पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 139 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसमें 08 का निस्तारण किया गया। जमानियाॅ तहसील में आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें 53 आवेदन पत्र प्राप्त हुए और 03 का मौके पर निस्तारण
किया गया, सेवराई तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में 48 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 01 का मौके पर निस्तारण किया गया। सैदपुर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 110 आवेदन पत्रों में 05 का मौके पर निस्तारण किया गया, कासिमाबाद तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता
में 36 आवेदन पत्रो में 09 का निस्तारण किया गया, मुहम्मदाबाद तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में 50 आवेदन पत्रों में 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। मुख्य तहसील दिवस पर राजस्व, समाज कल्याण,, विद्युत,
चकबन्दी, राशनकार्ड, पुलिस, आवास, जमीनी विवाद,कृषि आदि के सम्बन्ध में शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतो को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित किया जाय। इस
अवसर पर, पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, डीएफओ, जिला विकास अधिकारी राकेश
कुमार पाण्डेय, एसओसी एस के शुक्ला, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी
जखनिया विजय शंकर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी जीसी मौर्या सहित विभागीय अधिकारी व पुलिस विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। उपस्थित रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply