ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग सम्पन्न हुआ मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव 

मेधावियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 


गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में वार्षिकोत्सव समारोह ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शैक्षणिक कार्यों व विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

          प्राचार्य प्रो. डॉ राजेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशन में आयोजित समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, प्राचार्य, शिक्षकों शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा डॉ हैनीमैन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. ए. के. राय, वरिष्ठ पत्रकार एवं जर्नलिस्ट कौंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सलाहकार, प्रकाश गुप्त निदेशक हाईटेक कालेज एवं कौशल विकास मिशन के सहयोगी, शिवानंद राय जिला प्रमुख दैनिक जागरण, अमरनाथ तिवारी संस्थापक  साहित्य चेतना समाज एवं डॉ रीना राजपूत प्रख्यात मनोवैज्ञानिक की उपस्थिति में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय व दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। सांस्कृतिक गानों, कविताओं एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर छात्र छात्राओं ने वाहवाही बटोरी। वहीं चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, इनडोर खेल, रंगोली एवं मेहंदी  प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार व पदक देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट मैच में में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब  छात्र वरुण सिंह एवं विमेन ऑफ द सीरीज छात्रा निधि यादव के नाम रहा। वॉलीबॉल के छात्र विजेता प्रथम वर्ष 2025 रहे एवं छात्रा विजेता द्वितीय वर्ष 2023 रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में छात्र गौरव को प्रथम, मदन को द्वितीय एवं हिमांशु को तृतीय स्थान प्राप्त हुए तो छात्रा एकता को प्रथम अंचल सिंह गौतम को द्वितीय एवं आरती श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कैरम में छात्र उमेश प्रथम एवं सिद्धार्थ को द्वितीय तो छात्रा शिवांगी को प्रथम और रानी गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सभी बैच के विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें 2020 की सीबा अंसारी प्रथम, कृतिका द्विवेदी द्वितीय एवं श्रेया सिंह तृतीय रहे।

      कार्यक्रम के अन्त में अंत में बी एच एम एस 2025 को “बैटल ऑफ टाइटंस” के विशेष पुरस्कार से सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के सभी शिक्षकों, अस्पताल कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का भरपूर योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य प्रो. डॉ राजेंद्र सिंह राजपूत ने तथा कार्यक्रम का सफल संचालन चतुर्थ वर्ष की छात्रा निहारिका राव एवं ऋतिका ने किया।

Views: 62

Advertisements

Leave a Reply