वाणिज्य कर अधिकारी बनीं निहारिका राय 

गाजीपुर। जिले के पुरैना गांव के संजय राय की पुत्री एवं स्व. मंगला राय की पौत्री कुमारी निहारिका राय ने वर्ष 2024 की पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। 


       उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। इस उपलब्धि के उपरान्त जब निहारिका राय अपने गांव पुरैना पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। गांव के लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए ढेरों बधाइयां दीं। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित नागरिकों ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

      निहारिका राय का जीवन संघर्ष और परिश्रम की प्रेरक कहानी है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से प्राप्त की, इसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गाजीपुर से पूरी की। प्रयागराज से उच्च शिक्षा ग्रहण की। दिल्ली में रहकर अपनी अटूट लगन और कठोर मेहनत के बल पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की। अपनी इस सफलता का श्रेय निहारिका ने अपने दादा श्री विजय नारायण राय, माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। उनकी उपलब्धि ने गांव के साथ-साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है।

Views: 83

Advertisements

Leave a Reply