पुलिस महानिदेशक ने पॉक्सो कोर्ट के लोक अभियोजक को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक ने प्रभुनारायण सिंह को सौंपा प्रशस्ति पत्र


गाजीपुर। अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ. दिपेश जुनेजा द्वारा जनपद गाजीपुर के पॉक्सो कोर्ट के  विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह को पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत वादों का कुशल एवं दक्ष अभियोजन करने हेतु प्रशस्ति पत्र जारी किया गया। 

     उल्लेखनीय है कि विशेष लोक अभियोजक प्रभुनारायण सिंह द्वारा पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत वादों का कुशल एवं दक्ष अभियोजन करते हुए कुल 24 वादों में दोषियों को सजा कराई गई, जिसमें 10 वादों में आजीवन कारावास की सजा कराई गई है ।

          अभियोजन निदेशालय द्वारा जारी किए गए प्रशस्ति पत्र को मंगलवार 07 अप्रैल 2026  को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा द्वारा प्रभुनारायण सिंह को प्रदान किया गया। 

        प्रभूनारायण सिंह द्वारा बताया गया कि उन्हे यह प्रशस्ति पत्र पुलिस विभाग, अभियोजन विभाग एवं उनके अधीनस्थ सरकारी सहयोगी आदि सभी के विशेष सहयोग से प्राप्त हुआ है ।

Views: 26

Advertisements

Leave a Reply