हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार 

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने हत्या की घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयोग आलाकत्ल दो बाँस का डण्डा तथा एक कुल्हाडी बरामद कर लिया।


     उल्लेखनीय है कि थाना करीमुद्दीनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम हरदासपुर कटरे मे सोये हुए रामबचन ठाकुर की सिर कूच कर हत्या कर देने के संबंध में चार अप्रैल को मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लगी रही और चेकिंग के दौरान अभियुक्त शक्ति नरायण राय पुत्र स्व. विजय नरायण राय निवासी ग्राम नेवादा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर रमेश कुमार पटेल मय हमराह को अभियुक्त शक्ति नरायण राय पुत्र स्व. विजय नरायण राय निवासी ग्राम नेवादा थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर ने आलाकत्ल बरामद कराने की बात कही। उसकी निशादेही पर हरदासपुर में स्थित आशुतोष राय के आम व सागौन के बगीचे से आलाकत्ल बरामद कराते वक्त अभियुक्त शक्ति नारायण राय ने आरक्षी कमलेश यादव को अचानक झटका देकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने के लिए पीछा किया तो वह बगीचे में छिपाये हुये अवैध असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अभियुक्त को पुनः हिरासत पुलिस में लिया गया और तत्काल इलाज हेतु सीएचसी बाराचवर भेजा गया। तथा थाना पर अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पर दस अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में  थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल मय हमराह थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 40

Advertisements

Leave a Reply