शातिर वांछित अभियुक्त महिला साथी सहित गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज थाना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सहित एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से स्वीफ्ट डिजायर नं. यूपी 61एके 6744 व तीस हजार रुपए बरामद करते हुए खाते में जमा सत्तर हजार रूपये होल्ड कराया गया। पुलिस टीम को यह सफलता पहलवानपुर पुलिया पर चेकिंग के दौरान मिली। पुलिस ने थाने पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 111/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त भरत सिंह पुत्र स्व. इन्द्र बहादुर सिंह निवासी औडिहार थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर तथा स्नेहलता सिंह पुत्री रमेश सिंह निवासिनी ग्राम चकिया नेवादा थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त भरत सिंह पर गैंगस्टर, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में उन्नीस अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह थाना नंदगंज जनपद गाजीपुर तथा महिला आरक्षी अनीता राव थाना नंदगंज जनपद गाज़ीपुर शामिल रहीं।
Views: 58








