कंपोजिट विद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण दल पहुंचा सारनाथ 

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर से छात्र छात्राओं का भ्रमण दल रविवार को शैक्षणिक भ्रमण पर वाराणसी जिले के सारनाथ के लिए रवाना हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने इस भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण दल इस यात्रा में वाराणसी की सामाजिक, सांस्कृतिक तथा पौराणिक महत्वपूर्ण भूमिका को देख वहां की भूमिका से परिचित होगा।                                                     


        इस अवसर पर सहायक अध्यापक महेंद्र सिंह यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ सादात के पूर्व मंत्री महेंद्र कुमार, डॉ. सीमा देवी, अंशु कनौजिया और श्रीमती रोशन यादव आदि उपस्थित रहे।

Views: 23

Advertisements

Leave a Reply