पंचांग व राशिफल – 29 मार्च 2026

पंचांग व राशिफल – 29 मार्च 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2083 

शक सम्वत           1947  

मास                     चैत्र 

पक्ष                      शुक्ल पक्ष

तिथि                    एकादशी 

नक्षत्र                     आश्लेषा 

वार                         रविवार     

योग                         धृति 

सूर्योदय                     05:50

सूर्यास्त                      18:11

चन्द्रमा                         कर्क 

राहुकाल               16:30 – 18:00

अभिजीत मुहूर्त        12:02 – 12:50

आज का राशिफल …………………..

मेष
आज दिन के प्रारंभ (दोपहर 2:38 बजे तक) कुछ उलझनें और मानसिक तनाव बना रह सकता है। कार्यों में बाधाएं आने से मन विचलित रहेगा। हालांकि इसके बाद का समय अनुकूल हो जाएगा। कार्यों में सफलता मिलने लगेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। निवेश या आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ
दोपहर 2:38 बजे तक आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और कार्यों में प्रगति दिखेगी। लेकिन इसके बाद सुख-सुविधाओं में कमी और मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें।

मिथुन
आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे और पूर्व की उलझनें समाप्त होंगी। परोपकार की भावना जागृत होगी और दूसरों की सहायता करके मानसिक संतोष प्राप्त होगा। दिनभर आनंद और सकारात्मकता बनी रहेगी।

कर्क
भावनात्मक रूप से आज का दिन संतुलित रहेगा। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान हो सकता है। सरकारी या प्रशासनिक सहयोग मिलने के योग हैं। प्रियजनों के साथ विचार-विमर्श होगा, जिससे मानसिक संतोष और सही दिशा प्राप्त होगी।

सिंह

 आज दिन मिश्रित फलकारक होगा‌। शाम तक तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रह सकती हैं, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। इसके बाद का समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक प्रगति के संकेत मिलेंगे और लंबे समय से चली आ रही इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है।

कन्या
दिन के प्रारंभ में आपके मन के मनोरथ पूर्ण हो सकते हैं, जिससे उत्साह बढ़ेगा। लेकिन इसके बाद कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। दूसरों की सलाह आपके लिए लाभकारी नहीं होगी, इसलिए अपने निर्णय स्वयं लें। यात्रा में कष्ट या असुविधा हो सकती है।

तुला
आज किसी कार्य का समापन होगा, जिससे संतोष मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के योग हैं। लाभकारी यात्रा का संयोग  भी बन सकता है।

वृश्चिक
नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी और ज्ञान-विज्ञान के प्रति आकर्षण रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और पुराने मसलों का समाधान होगा। मनोबल में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे।

धनु
दोपहर 2:38 बजे तक कुछ परेशानियां बनी रह सकती हैं, लेकिन इसके बाद का समय लाभकारी रहेगा। सही सलाह और मार्गदर्शन से कार्यों में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और जीवन में संतुलन बना रहेगा।

मकर

 आज परिस्थितियां मिश्रित फलकारी होंगी। दोपहर ढाई बजे तक लाभ के अवसर मिल हाथ आयेंगे परन्तु बाद का समय समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। आय में कमी का अनुभव हो सकता है और किसी से अनबन की स्थिति बन सकती है। संयम और समझदारी से काम लें।

कुंभ
आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आए का दिन आपके लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा। आशानुकूल घटनाएं घटित होंगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं और शत्रु परास्त होंगे। पुराने कर्ज की अदायगी संभव है, जिससे राहत मिलेगी।

मीन
आज मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सम्मानजनक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे भविष्य की दिशा मजबूत होगी।

Views: 183

Advertisements

Leave a Reply