अनियंत्रित ट्रक की आगे चल रहे ट्रक से हुई टक्कर, चालक जख्मी 

गाजीपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने अनियंत्रित होकर अपने आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा।


     यह घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मरदह थाना क्षेत्र के डोडसर गांव के समीप हुई। अचानक हुई भीषण टक्कर में  पिछले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया‌ इस दुर्घटना में ट्रक चालक अपनी केबिन में बुरी तरह फंस कर जख्मी हो गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले का निवासी भोले बिहार से बालू लादकर संतकबीर नगर जा रहा था, तभी यह घटना घटी। दुर्घटना की सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम और मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गई। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गैस कटर और हाइड्रोलिक मशीनों की मदद से केबिन को काटकर चालक को जख्मी हालत में बाहर निकाला गया और घायल चालक को इलाज हेतु मऊ जिला अस्पताल भेजा।

      दुघटना के बाद बाधित यातायात को पुलिस टीम ने सम्हालते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात चालू कराया।

Views: 13


Leave a Reply