पुलिस मुठभेड़ में दुराचारी घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार के वांछित अभियुक्त को कासिमाबाद थाना पुलिस टीम ने दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद कर लिया।
अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार 21 मार्च को प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राजनरायन मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर, थाने पर दर्ज दुराचार व पाक्सो एक्ट के मुकदमें के वांछित अभियुक्त कौशल गौड़ पुत्र विनय गौड़ निवासी ग्राम सिधउत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को मऊ कासिमाबाद मार्ग के टोडार मोड़ पर घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलावस्था में उसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 67








