पंचांग व राशिफल – 14 मार्च 2026

पंचांग व राशिफल – 14 मार्च 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     चैत्र 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                      दशमी 

नक्षत्र                      उत्तराषाढ़ा 

वार                         शनिवार 

योग                        व्यतिपात

सूर्योदय                     06:06

सूर्यास्त                      18:04

चन्द्रमा                        मकर

राहुकाल               09:31 – 11:01

अभिजीत मुहूर्त        12:06 – 12:54

आज का राशिफल ……………………

मेष
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से अधूरी पड़ी योजनाएँ साकार होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार और मित्रों के साथ मेल-मिलाप बढ़ेगा और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बन रहे हैं तथा कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक लाभ का सुयोग है।

वृषभ
आज दोपहर पूर्व कुछ असमंजस की स्थिति रह सकती है। मन में किसी कार्य को लेकर संदेह या हताशा की भावना हो सकती है। लेकिन उसके बाद परिस्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। अनुभवी व्यक्ति की सलाह या मार्गदर्शन से कार्यों में सफलता के योग बनेंगे। मन में संतोष और प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

मिथुन
आज दिन के आरंभ में  समय शुभ रहेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। इसके बाद परिस्थितियों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अनावश्यक खर्च की संभावना बन सकती है। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

कर्क
आज का दिन राहत देने वाला रहेगा। पिछले समय से चल रही कठिनाइयों का निवारण हो सकता है। उलझे हुए कार्य सुलझने लगेंगे। जिम्मेदारियों को निभाने में आप सफल रहेंगे।  विचारों और बुद्धि का विकास होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि व विद्वान व्यक्ति के संपर्क से मानसिक शांति प्राप्त होगी। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगा।

सिंह
आज आपके कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि किसी विवाद या मतभेद की स्थिति बनी हुई थी तो उसका समाधान निकल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। दिनभर उत्साह और उल्लास बना रहेगा।

कन्या
आज दोपहर पूर्व का समय तनावपूर्ण रह सकता है। कार्य को लेकर चिंता हो सकती है। यात्रा में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। बाद समय धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेगा। कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। धैर्य और संयम बनाए रखें, परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आ सकती हैं।

तुला
आज सुबह का समय अच्छा रहेगा। इच्छाशक्ति प्रबल रहेगी। अपने कार्यों को उत्साह के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे। योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। दोपहर समय से मन में आशंकाएँ उत्पन्न हो सकती हैं। मानसिक अस्थिरता से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें और अनावश्यक विचारों से दूरी रखें।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कई दृष्टियों से लाभदायक रह सकता है। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और पुराने कर्ज या देनदारियों को चुकाने का अवसर मिल सकता है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभकारी रहेगी।

धनु

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है जिससे प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श से नई योजनाएँ बन सकती हैं। विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं। यह दिन नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए अनुकूल है।

मकर
आज सुबह के समय परिस्थितियाँ प्रतिकूल रह सकती हैं। कार्यों में रुकावट या मानसिक असंतोष हो सकता है। उसके बाद स्थिति में सुधार होने लगेगा। कार्यों में प्रगति होगी और प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने लगेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति के योग बनेंगे। धैर्य और परिश्रम बनाए रखें।

कुम्भ
आज सुबह प्रगति और उन्नति के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल हो सकते हैं और नई संभावनाएँ सामने आ सकती हैं। किंतु इसके बाद मानसिक तनाव या चिंता बढ़ सकती है। अनावश्यक खर्च की संभावना बन सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें।

मीन
आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ और संतोषदायक रह सकता है। मनोकामनाओं की पूर्ति होने की संभावना है और कार्यों में निरंतर प्रगति होगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और सामंजस्य बना रहेगा। मानसिक और आत्मिक शांति का अनुभव होगा। यदि किसी यात्रा की योजना बनती है तो वह लाभकारी और सार्थक सिद्ध हो सकती है।

Views: 135

Advertisements

Leave a Reply