दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु 25 मार्च तक बायोमैट्रिक कराना जरूरी
गाजीपुर। जनपद में संचालित शिक्षण संस्थाओं एवं अनु.जाति/अनु.जनजाति के छात्र/छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु आनलाइन किये गये आवेदन पत्रों को आनलाइन सब्मिट करना और अपने शिक्षण संस्थान में हार्ड कापी जमा करना अनिवार्य है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने बताया कि इसके साथ ही छात्र दिनांक 25 मार्च 2026 तक प्रत्येक दशा में बायोमैट्रिक कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी भी छात्र/छात्रा एवं शिक्षण संस्थान का डाटा छात्रवृत्ति पोर्टल पर लम्बित रहता है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी छात्र/छात्रा एवं शिक्षण संस्थान की होगी।
Views: 20
Advertisements









