मनबढ़ ने युवक को मारी गोली, हालत गम्भीर


ग़ाज़ीपुर। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय ‘जग’ कार्यक्रम के दौरान सोमवार की शाम हौसला बुलंद हमलावरों ने एक युवक को उस समय गोली मार दी जब वह कार्यक्रम में मौजूद लोगों के साथ जमीन पर बैठ कर प्रसाद ग्रहण कर रहा था। हमलावरों द्वारा दिनदहाड़े चलाई गई गोली से वहां अफरा तफरी मच गई। गोली से घायल विशाल यादव (23वर्ष) पुत्र रामाश्रय यादव को गम्भीर स्थिति में गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, परन्तु स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए चिकित्सक ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि विशाल यादव जब प्रसाद ग्रहण कर रहा था तभी गोल्डेश यादव पुत्र शिवधर यादव अपने साथियों संग वहां पहुंचा और तमंचे से लक्ष्य कर विशाल के सीने में गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके फरार हो गये। विशाल के पिता रामाश्रय यादव का कहना है कि घटना के दौरान वह घर से बाहर निकल रहे थे। आरोपी गोल्डेश यादव ने उन्हें देखकर उनके ऊपर भी फायर किया, लेकिन वे बच गए। थानाध्यक्ष जंगीपुर शिवमणि त्रिपाठी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगी हुई है शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।


Views: 100

Advertisements

Leave a Reply