यूपीएससी में चयनित होकर शुभम सिंह ने बढ़ाया जिले का मान



गाजीपुर। देश की प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सादात क्षेत्र के टांड़ा गांव निवासी शुभम सिंह ने 21वीं रैंक प्राप्त कर परिवार, क्षेत्र व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
      बताते चलें कि सेवानिवृत्त मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विजय प्रताप सिंह के पुत्र शुभम ने इंडियन कॉरपोरेट लॉ सर्विस में कार्यरत रहते हुए यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। शुभम सिंह की पत्नी डॉ. संजना सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और वह भी यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
     शुभम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय कड़ी मेहनत, लगन के साथ-साथ अपने माता-पिता, गुरु और वरिष्ठ जनों के सहयोग को दिया। उनकी इस सफलता पर उनकी मां मंजू सिंह, बड़े भाई शिवांश प्रताप सिंह, डॉ. उपेंद्र नाथ सिंह, साधना सिंह, उत्कर्ष सिंह, डॉ. संजना सिंह, कृष्ण कुमार सिंह सहित शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Views: 80

Advertisements

Leave a Reply