महिला दौड़ प्रतियोगिता 12 मार्च को
गाजीपुर। मेरा युवा भारत केन्द्र गाजीपुर तथा साई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार में किया गया है।
राज्य निदेशक/ जिला युवा अधिकारी कपिल देव राम ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जनपद स्तर पर शासन द्वारा एक हजार महिलाओं के भाग लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी प्रतिभागियों का पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन आयु वर्ग अन्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक की तीन प्रतियागितायें 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ की कुल नौ दौड़ प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधि का आयोजन होगा। विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को सफन बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी, रा०म० पीजी कालेज, जिला क्रीडा अधिकारी, कमान्डेट एनसीसी गाजीपुर, कमिश्नर भारत स्काउट गाइड का सहयोग रहेगा।
Views: 7









