चित्रगुप्त सभा का होली मिलन समारोह 7 मार्च को 

कवियों की प्रस्तुतियों से निखरेगी छटा


गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा द्वारा आगामी 7 मार्च 2026, शनिवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर, ददरीघाट में भव्य होली मिलन समारोह का पारंपरिक आयोजन किया गया है। सामाजिक सौहार्द और पारस्परिक प्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन संध्या सात  बजे से आरम्भ होगा। 

     इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिलब्ध कवियों की उपस्थिति रहेगी जिसमें स्वयं श्रीवास्तव (उन्नाव), मणिका दुबे (जबलपुर), विकास बौखल (लखनऊ), प्रमोद पंकज (बाराबंकी) एवं पंकज पंडित (ललितपुर) अपनी काव्य प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि गोरखपुर महापालिका के चेयरमैन, मंगलेश श्रीवास्तव तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। संस्था के संरक्षक अवधूत उग्र चंडेश्वर कपाली बाबा के आशीर्वाद से आयोजित कार्यक्रम होली के उल्लास को और अधिक रंगीन बनाएगा। आयोजन समिति के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव  ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Views: 28

Advertisements

Leave a Reply