पंचांग व राशिफल – 21 फरवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 21 फरवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास फाल्गुन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
नक्षत्र
वार शनिवार
योग शुभ
सूर्योदय 06:26
सूर्यास्त 17:52
चन्द्रमा मीन
राहुकाल 09:45 – 11:10
अभिजीत मुहूर्त 12:12 – 12:58
आज का राशिफल ……………………
मेष
आज संध्या तक कार्यों में अड़चनें और अनावश्यक भागदौड़ बनी रह सकती है। किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें, धैर्य और संयम से काम लें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है। रात्रि के बाद परिस्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी। मन में आत्मिक शांति का अनुभव होगा और घर-परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बनेगा। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ
आज रात्रि करीब सात बजे तक समय अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में संतोषजनक स्थिति रहेगी। किन्तु रात्रि के बाद शंका-कुशंका मन पर हावी हो सकती है। कार्यों में थोड़ी निराशा या भ्रम की स्थिति बन सकती है। सोच-समझकर निर्णय लें और किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें।
मिथुन
आज किसी नवीन योजना का शुभारंभ करने का उत्तम अवसर है। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं और कर्ज से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। यात्रा का प्रसंग बन सकता है, जो लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और उत्साह बना रहेगा।
कर्क
आपकी बनाई हुई योजनाएँ आज साकार रूप ले सकती हैं। नए संपर्क भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं और दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
सिंह
आज के दिन परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ रहेंगी और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। धैर्य रखें, स्थिति शीघ्र ही बदलेगी। रात्रि के बाद लाभ के सुयोग बनेंगे। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा और कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
कन्या
आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा। किन्तु रात्रि के बाद विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आय में कमी या व्यय की अधिकता चिंता का कारण बन सकती है। सावधानी और सूझबूझ से कार्य करें।
तुला
आज कार्यों की पूर्ति से संतोष मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और आपकी इच्छाशक्ति मजबूत होगी। कर्ज अदायगी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक
आप अपने उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभाएंगे। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और शत्रु परास्त होंगे। धनागम का उत्तम योग है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा और मानसिक संतोष प्राप्त होगा।
धनु
आज रात्रि 7:08 बजे तक आर्थिक हानि या अनावश्यक व्यय संभव है। निवेश करते समय सावधानी रखें। रात्रि के बाद स्थिति सुधरेगी और आनंद की अनुभूति होगी। लाभ के सुयोग बनेंगे तथा किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न होगा।
मकर
आज पारिवारिक खुशी और सामंजस्य बना रहेगा। किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। किन्तु रात्रि के बाद मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धनहानि या व्यर्थ खर्च से बचें। संयमित व्यवहार से परिस्थितियाँ संभाली जा सकती हैं।
कुम्भ
स्वनिर्णय आज आपके लिए हितकर सिद्ध होंगे। जनकल्याण की भावना प्रबल रहेगी और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। पुराने विवाद का समापन संभव है। मानसिक संतोष और स्थिरता बनी रहेगी।
मीन
दिन शुभ और उत्साहवर्धक रहेगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यों में प्रगति होगी और सम्मान प्राप्त होगा। व्यय की अधिकता रह सकती है, किन्तु वह शुभ कार्यों में होगी। परिवार में हर्ष और आनंद का वातावरण बना रहेगा।
Views: 123








