सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह 

गाजीपुर। क्रिएटिव विजन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू होराइजन एकेडमी तुलसी सागर में सोमवार को विद्यालय का वार्षिक समारोह – एक्सप्रेशन- 26 सम्पन्न हुआ।


       कार्यक्रम का शुभारम्भ एकेडमी के प्रबंध निदेशक, प्रधानाचार्या तथा विशिष्ट अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एकेडमी के छात्र- छात्राओं ने समसामयिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर जन समुदाय का मन मोह लिया। असमिया विहू नृत्य, तारे जमीन पर, राजस्थानी  लोकनृत्य, आदि योगी थीम, ओंकारा देशभक्ति गीत, पपेट डांस, एकलव्य की गुरुदक्षिणा पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

    अपने सम्बोधन में एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमर नाथ राय ने कहा कि बचपन मनुष्य के जीवन का श्रेष्ठतम उत्सव है। शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व में उचित परिष्कार लाने का कार्य शिक्षकों का है, पर अभिभावक तथा माता-पिता भी इस दायित्व से पृथक नहीं हैं। डॉ. श्रीकांत पाण्डेय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए एकेडमी की शिक्षिकाओं को उनके श्रम साध्य प्रयासों के लिए बधाई दी।

       इस अवसर पर प्रो. रामजी राय, डॉ. रीना सिंह राजपूत, प्रो. चंद्रकांता राय, डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, डॉ. यशवंत सिंह सहित काफी संख्या में गणमान्य जन व अभिभावक उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन प्रधानाचार्या श्रीमती विभा राय ने  किया।

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply