महाकालेश्वर मंदिर पर निकलेगी कलश यात्रा, भण्डारे के साथ होगा समापन 

गाज़ीपुर। देवाधिदेव महादेव के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर महा कालेश्वर मंदिर, पानी टंकी आमघाट से रविवार को प्रातः दस बजे से भव्य कलश यात्रा का शुभारम्भ होगा। श्रद्धालु जनों निकाली गयी कलश यात्रा नगर के कोयलाघाट रोड से होकरददरीघाट पहुँच कर गंगा जल से कलश भर कर श्री चित्रगुप्त मंदिर व महिला पीजी कॉलेज होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचेगी। कलश के पवित्र गंगा जल से जलाभिषेक किया जायेगा तथा अपरांह  तीन वजे से  भोले नाथ का रुद्राभिषेक, हवन पूजन व प्रसाद वितरण भी होगा। 


       वहीं सोमवार 16 फरवरी को 12 बजे दिन से सुन्दर‌काण्ड का पाठ प्रारम्भ होगा एवं सांय पांच बजे से विशाल भंडारा आरम्भ होगा। आयोजक समिति ने नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भागीदारी निभाने व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनने का आग्रह किया है।

Views: 15

Advertisements

Leave a Reply