पंचांग व राशिफल – 12 फरवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 12 फरवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     फाल्गुन 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                      दशमी 

नक्षत्र                     ज्येष्ठा 

वार                         गुरुवार 

योग                         हरषाना 

सूर्योदय                     06:33

सूर्यास्त                      17:47

चन्द्रमा                      वृश्चिक 

राहुकाल               13:57 – 15:19

अभिजीत मुहूर्त        12:13 – 13:56

आज का राशिफल  ……………………

मेष

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दिन के प्रारंभ में लगभग 1/43 बजे तक भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा, जिससे कुछ कार्यों में रुकावट या मन में असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान किसी भी बड़े निर्णय से बचना उचित रहेगा। हालांकि इसके बाद समय अनुकूल होने लगेगा और आर्थिक पक्ष में प्रगति के संकेत मिलेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं या रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृषभ

दिन के पहले चरण में यानी 1/43 बजे तक आप अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों से प्रशंसा भी मिल सकती है। लेकिन इसके बाद आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और धन की हानि के योग बन रहे हैं। निवेश या उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। बजट बनाकर चलना आज आपके लिए हितकारी रहेगा।

मिथुन

आज आपकी कई पुरानी आशाएँ पूरी हो सकती हैं। व्यवसाय या नौकरी में सफलता मिलने के संकेत हैं और आपके कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। साझेदारी के कामों में भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

कर्क

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जिन कार्यों में लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी के साथ चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। मानसिक रूप से भी आप खुद को शांत और संतुलित महसूस करेंगे।

सिंह

दिन के पहले हिस्से में यानी 1/43 बजे तक मन में निराशा या थकान का अनुभव हो सकता है। कुछ योजनाएँ अटक सकती हैं जिससे तनाव बढ़ेगा। लेकिन इसके बाद समय पूरी तरह आपके पक्ष में होगा। नए कार्यों की शुरुआत सफल रहेगी और संत्संग या आध्यात्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति प्राप्त होगी। यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

कन्या

आज दिन की शुरुआत में मन प्रसन्न रहेगा और कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। लेकिन 1/43 बजे के बाद स्थितियाँ बदल सकती हैं। बनाई गई योजनाएँ अधूरी रह सकती हैं और अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। आर्थिक मामलों में नुकसान या खर्च बढ़ने की संभावना है। इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचना और संयम बनाए रखना आवश्यक रहेगा।

तुला

आज आपकी योजनाएँ सफल होंगी और लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी और रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। स्थान परिवर्तन या यात्रा का योग बन रहा है, जो भविष्य के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। सामाजिक जीवन में भी सक्रियता बढ़ेगी और नए संपर्क बनेंगे।

वृश्चिक

आज आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी के साथ चल रही गलतफहमियाँ समाप्त होंगी और संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं या किसी मुकाबले में सफलता मिलने की संभावना प्रबल है।

धनु

दिन की शुरुआत में यानी 1/43 बजे तक मन में निराशा या असंतोष रह सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है। लेकिन इसके बाद लाभ के योग बनेंगे और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा और मानसिक रूप से भी आप खुद को हल्का और प्रसन्न अनुभव करेंगे।

मकर

आज दिन के पहले चरण में आपकी योजनाएँ सफल होंगी और मेहनत का फल मिलेगा। लेकिन 1/43 बजे के बाद परिस्थितियाँ कुछ कठिन हो सकती हैं। शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है या कार्यों में बाधाएँ आ सकती हैं। इस समय धैर्य रखना और विवादों से बचना बहुत जरूरी रहेगा।

कुम्भ

आज नए संपर्क आपके लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होंगे। ज्ञान-विज्ञान या तकनीकी विषयों में रुचि बढ़ेगी और नई जानकारियाँ मिलेंगी। व्यापार में धन निवेश करने के योग हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे। अचानक धन लाभ या कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना है।

मीन

आज आप नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं जो आगे चलकर महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दिलाएंगी। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। मानसिक रूप से आप शांति और संतुलन महसूस करेंगे। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से आत्मसंतोष मिलेगा।.

Views: 155


Leave a Reply