गांगी नदी किनारे मिला मजदूर का शव

गाजीपुर। मंगलवार की सुबह सैदपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत,गांगी नदी  पुल के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान ईंट-भट्टे पर कार्यरत मजदूर दासू के रूप में हुई।


      शव मिलने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई में जूट गई। और शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर नामजद लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Views: 21


Leave a Reply