पंचांग व राशिफल – 14 जनवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 14 जनवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
नक्षत्र अनुराधा
वार बुधवार
योग गण्ड
सूर्योदय 06:44
सूर्यास्त 17:26
चन्द्रमा वृश्चिक
राहुकाल 12:26 – 13:44
अभिजीत मुहूर्त ***************
आज का राशिफल
मेष
आज का दिन सामान्य फलकारक होगा। कार्य के बावजूद लाभ में कमी रहेगी। मन में उदासीनता तनाव और अकेलेपन का भाव रहेगा। सम्बन्ध निर्वहन में सावधानी आवश्यक है।
वृष
आज का दिन लाभकारक होगा। योजनाएं समय सेपूरी होंगी। विरोधियों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। नवयोजना आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लक्ष्य पूर्ति होने से परिवार में खुशहाली रहेगी।
मिथुन
आज दिन मिश्रित बलकारीरहेगा। उन्नति के प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। जन सम्पर्क लाभकारी रहेगा और उसका लाभ भविष्य में भी मिलता रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी।
कर्क
आज का दिन उत्तम है। घर परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। प्रियजनों का सहयोग बना रहेगा। राजनैतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह
आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। कोई भी कार्य सोच समझकर करें। पारिवारिक उलझनों से मन में खिन्नता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोच समझ कर बात करें।
कन्या
आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। योजनाएं पूरी होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। शुभ संदेश की प्राप्ति से घर परिवार में खुशहाली रहेगी।
तुला
आज दिन लाभकारी रहेगा। परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। घर परिवार का वातावरण अनुकूल होगा। लिए गए निर्णय लाभकारी साबित होंगे। मांगलिक आयोजन की रुपरेखा बनेगी।
वृश्चिक
आज ग्रह स्थिति संतोषजनक रहेगी। सामाजिक लोगों से जन सम्पर्क बढ़ेगा। भजनों के साथ समय व्यतीत होगा। विरोधी परास्त रहेंगे। परोपकार की भावना बनी रहेगी।
धनु
आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। कार्य में परेशानियां रहेंगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक संबंधों में मनमुटाव रहेगा। यात्रा निरर्थक रहेगी। मान प्रतिष्ठा में कमी होगी।
मकर
आज दिन मिश्रित फलकारी रहेगा। संदेह का भाव रहेगा। कार्य विस्तार के योग बनेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मं प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ
आज परिस्थितियां अनुकूल होंगी। सकारात्मक सोच से आत्मशक्ति का विकास होगा। परिवार में आनन्द का माहौल रहेगा। धर्मकर्म में आस्था रहेगी। रुचि, परिवार में खुशीहाली रहेगी।
मीन
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य और क्षमता में वृद्धि होगी। परोपकार में रुचि रहेगी। धार्मिक यात्रा का योग है।
Views: 123








