पंचांग व राशिफल – 13 जनवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 13 जनवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     माघ 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     दशमी

नक्षत्र                      विशाखा 

वार                        मंगलवार

योग                       शूल

सूर्योदय                    06:44

सूर्यास्त                     17:24 

चन्द्रमा                      तुला 

राहुकाल               15:02 – 16:20

अभिजीत मुहूर्त        12:05 – 12:47

आज का राशिफल 

मेष 

आज का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिजनों वका सहयोग मिलेगा। परिवार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। कार्य क्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आय के  स्रोत विकसित होंगे।

वृष

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। अनावश्यक कार्य पर समय और शक्ति खर्च करने से बचें।भागदौड़ के कारण  मन अशांत रहेगा। अधिक मेहनत पर भी लाभ कम मिलेगा। सहयोगियों से मतभेद संभव है। घर में मनमुटाव की स्थिति रहेगी।

मिथुन 

आज दिन सामान्य रहेगा‌ पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। मन में तनाव का भाव रहेगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में सफल रहेंगे।वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी में मधुरता रखें।

 कर्क 

आज का दिन शुभ फलकारी रहेगा। अधूरे कार्य को पूरा करने का योग है। पारिवारिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मंगल को धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। व्यक्ति विशेष से मुलाकात सार्थक होगी। 

सिंह 

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण होंगे। विशिष्ट कार्य के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में नए कार्य मिलने से प्रसन्नता रहेगी।परिश्रम के सार्थक परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा।

कन्या 

आज का दिन सामान्य रहेगा. आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें। व्यवसाय में वेश करने से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।  दुखद समाचार मिलने से मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से बचें।

तुला 

आज का दिन उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। परिश्रम और व्यस्तता के कारण शरीर और मन में तनाव महसूस हो सकता है। किसी करीबी के स्वास्थ्य में गिरावट हुई सकती है। समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक 

आज का दिन सकारात्मक योग लेकर आएगा। कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। चिरपरिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी सफलता के नए अलसर प्रदान करेगा ।  आर्थिक हालात सुधरेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,। जिससे आप ऊर्जा से भरे रहेंगे।

धनु 

आज का दिन शुभ हो रहा है। नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। उन्नति और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। वरिष्ठ व्यक्ति से भेंट की संभावना है, जो आपके दिल और दिमाग को प्रसन्न करेगी।  धन मिलने से प्रसन्नता होगी, और स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर

आज  मेहनत के बावजूद व्यर्थ की उलझनें प्रभावित करेंगी। आज आप किसी वाद-विवाद में फंसने  से बचें।  विरोधियों के सतर्कता आवश्यक है। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। दिनचर्या प्रभावित और व्यवसाय में हानि की संभावना है। सहयोगियों के साथ गलतफहमियाँ बढ़ सकती हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।

कुम्भ 

आज दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नुकसान की आशंका बनी रहेगी। विरोधियों से सतर्क रहें। स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। निवेशों को टालना समझदारी होगी। आरामदेह दिनचर्या अपनाएं ताकि शारीरिक और मानसिक थकान न हो। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से नुकसान हो सकता है।

मीन 

आज का दिन शुभ रहेगा। आज  कठिनाइयों से आसानी से पार पा सकेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में आपका प्रयत्न सफल रहेगा। परिवार से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.। रुका हुआ धन वापस आ सकता है, जिससे आपके वित्तीय तनाव कम होंगे। परिवार में मांगलिक अवसरों के योग बनेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं।

Views: 134


Leave a Reply