पंचांग व राशिफल – 12 जनवरी 2026

पंचांग व राशिफल – 12 जनवरी 2026


पंचांग 

विक्रमी संवत         2082 

शक सम्वत           1947  

मास                     माघ 

पक्ष                      कृष्ण पक्ष

तिथि                     नवमी

नक्षत्र                     स्वाति 

वार                        सोमवार 

योग                       धृति 

सूर्योदय                    06:44

सूर्यास्त                     17:24 

चन्द्रमा                      तुला 

राहुकाल               08:32 – 09:50

अभिजीत मुहूर्त        12:05 – 12:46

आज का राशिफल ………

मेष

आज कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लाभ की स्थितियां बनेंगी। सकारात्मक सोच से लक्ष्य के प्रति आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी।

वृष 

आज कार्य के प्रति सतर्कता का भाव रहेगा। नवयोजना के प्रति घर परिवार का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।  कार्यों की पूर्ति होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। 

मिथुन

आज धर्म कर्म में रुचि जागृत होगी। कार्यों में प्रगति आयेगी। अध्यात्मिक सोच समझ में रूझान बढ़ेगा। विरोधियों पर अंकुश रहेगा। स्वास्थ्य और पूजन के प्रति सतर्क रहें

कर्क

आज परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। मन में उदासीनता का भाव होगा। कार्य अपूर्ण होंगे। धूरे,आपसी मतभेद से मन में तनाव रहेगा। यात्रा बेकार साबित होगी।

सिंह

आज सकारात्मक सोच के चलते  परेशानियों का अन्त होगा। नये कार्य के लिए इच्छा बलवती होगी। सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित होंगे। मन उमंगित रहेगा।

कन्या

आज के दिन समस्याओं का निराकरण होने से शान्ति का भाव रहेगा। पारिवारिक जीवन  सुखद बनेगा।  धन संचय की प्रवृत्ति बनेगी। यात्रा का भी योग हो सकता है।

तुला

आज  ग्परिस्थितियां अनुकुल होने का लाभ होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सुखद संयोग बन रहे हैं। आपसी तालमेल लाभदायक होगा। स्वास्थ्य में सुधार का योग बनेगा

वृश्चिक 

आज मन में उलझन का भाव रहेगा। मन सशंकित रहेगा। समर्थन का भाव होगा‌। मानो अनुकूल कार्य पूरे होने में संदेह रहेगा। जोखिम के कार्यों से बचें। अनावश्यक वार्तालाप से दूर रहें।

धनु

आज परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कार्य क्षेत्र में प्रगति का प्रयास सार्थक रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कर्ज की अदायगी होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मकर

आज योजना पूरी होने का समय है । नवसमाचार की प्राप्ति होगी। अपनों की सलाह लाभदायक रहेगी। शुभ कार्य करने की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कुम्भ 

आज समय मिश्रित फलकारी रहेगा। मन प्रसन्न रहने से घर में खुशी का भाव होगा। धननिवेश में रूचि बनेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।  उत्तरदायित्व की पूर्ति सम्भव होगी।

मीन

आज परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। मन मे उतार चढ़ाव का भाव होगा। कार्य की अपेक्षा लाभ कम मिलेगा‌ गलतफहमी से दूर रहना हितकर होगा। मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Views: 126

Advertisements

Leave a Reply