साइबर पुलिस ने वापस कराये 3,44,886 रुपये

गाजीपुर। साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर पीड़ित व्यक्ति से यूपीआई द्वारा फ्राड की  गयी 3,44,886 रुपये की धनराशि साइबर सेल पुलिस ने वापस कराने में सफलता प्राप्त की है।


        बताया गया कि शिकायतकर्ता अरुण कुमार पुत्र राजा राम निवासी थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया। इसकी जानकारी होते ही उनके द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर  आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 72 घण्टे के भीतर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा व साइबर सेल आरक्षी शिवम सिंह, शुभम सिंह, विशाल व प्रेम शंकर ने त्वरित कार्रवाई की। इसके फलस्वरूप एक जनवरी  को आवेदक अरुन कुमार के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 3,44,886 रूपये की धनराशि  वापस आ गयी। पुलिस की इस तत्परता से पीड़ित के चेहरे की रौनक वापस लौट आयी। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन व साइबर सेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 35


Leave a Reply