भारतीय संस्कृति में सबका सम्मान – योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दूल हमीद के पुत्र व महावीर चक्र विजेता शहीद राम उग्रह पाण्डेय की पुत्री को किया सम्मानित
पूजन अर्चन के उपरांत मुख्यमंत्री प्रबुद्धजनों को किया सम्बोधित
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जखनियां तहसील क्षेत्र के सिद्धपीठ हथियाराम मठ में मठ की अधिष्ठात्री देवी मां वृद्धम्बिका माता के चरणों में शीश नवाया और पूजन अर्चन कर देश प्रदेश की खुशहाली हेतु आशिर्वाद मांगा।

जन संवाद संगम में उन्होंने जनता को सरकार की प्राथमिकता बताई। मुख्यमंत्री योगी आदित्य योगी नाथ ने लोगों से एक जूट होकर देश के समृद्ध में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने लोगों को सचेष्ट करते हुए कहा कि जब हम बंटे तो कटे, एक थे तो नेक थे। हमारी आध्यात्मिक ऊर्जा राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने के लिए है। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति सबका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि 1965 के भारत-पाक युद्ध में वीरता का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल के पुत्र व 1971 के युद्ध के महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की पुत्री सुनीता परिजनों का सम्मान करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद से ऊपर उठकर देश के लिए कार्य करना होगा। भारत देश और माँ भारती को नुकसान पहुंचाने वाले आतताइयों को उनका जवाब देने के लिए हमें भी तैयार रहना होगा। ऋषि परम्परा की चर्चा करते हुए कहा कि इस सिद्धपीठ में माँ का स्थान 900 वर्ष पुराना है। मुझे आज यहां सिद्धपीठ में माँ के दर्शन पूजन करने का जो अवसर मिला उससे मैं धन्य हुआ। यह शक्ति पीठ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आस्था का केंद्र है। गाजीपुर जनपद समृद्धि परंपरा और आध्यात्मिक उर्जा का उद्गम है। इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति जी पूरे क्षेत्र के लोक मंगल कामना के लिए समर्पित हैं। संत लोक मंगल में अपनी आध्यात्मिक उर्जा सेआध्यात्मिक चेतना को पहुंचते हैं। आध्यात्मिक चेतना को ध्यान में रखकर जो काम करेगा उसका परिणाम भारत को विकसित करने में सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि दस वर्ष पूर्व लोगों को यह सपना लगता था कि अयोध्या में राम लला का मन्दिर बनेगा और पूरा देश एकजुट होगा। देशवासियों के संकल्प का परिणाम सामने आया और प्रधानमंत्री ने राम लला को अपनी जन्मभूमि में पहुंचा दिया। भगवान राम से जूड़े लोगों को भी रामजन्म भूमि मन्दिर परिसर में स्थापित किया गया है। गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज को ऋषि विश्वामित्र के नाम पर रखा गया। डबल इंजन की सरकार जो बोलती है उसे पूरा करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर क्षेत्र के प्रांत प्रचारक श्री राम सिंह की वयोवृद्ध माता रुक्मिणी देवी को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया।
पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानीनंदन यति ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के रूप में जाना जाता है। जहां पर 33 करोड़ देवता रहते हैं। उस मिट्टी से निकले योगी आदित्यनाथ जी को राष्ट्र भारत के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। योगी जी गो दुग्ध का सेवन कर दहाड़ते हैं। व्यक्तिगत रूप से मैं जब उनके आवास पर मिला तो इन्होंने स्नेह से गाय का एक गिलास दूध दिया और मैंने प्रसाद रुपी दूध को ग्रहण कर लिया। मैं गौ माता के चरणों में सर झुकाकर योगी जी की राष्ट्रभक्ति को प्रणाम करता हूं। योगी जी के चरित्र व राम के चरित्र में कोई अंतर नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, एमएलसी विनीत सिंह, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, विधायक बेदी राम, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, बृजेंद्र राय, डा. सानंद सिंह, देवरहा बाबा, सत्यानंद महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, सरोज कुशवाहा सहित काफी संख्या में गणमान्य जन व क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष यादव ने किया। कार्यक्रम समापन के उपरांत हजारों की संख्या में लोगों ने सिद्धपीठ हथियाराम मठ में प्रसाद ग्रहण कर अपने को धन्य किया।
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के लिए उड़ चला। वहां उन्होंने महाविद्यालय परिसर में महंत रामाश्रय दास की प्रतिमा का अनावरण किया। तदुपरान्त मुख्यमंत्री ने भुड़कुड़ा मठ पहुंचकर महन्त शत्रुघ्न दास से भेंट कर वहां समाधिस्थ सन्तो की समाधियों का दर्शन पूजन किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “महंत रामाश्रय दास जैसे संत समाज के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म और समाज सेवा को समर्पित किया। आज ऐसे संत महापुरुषों से प्रेरणा लेकर समाज को आगे बढ़ने की आवश्यकता है। देश की आन बान और शान के लिए उन्होंने प्रबुद्ध जनों से राष्ट्र के नवनिर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Views: 142