पुलिस अधीक्षक ने दी नोनहरा थाने पर नई तैनाती

गाजीपुर। नोनहरा थाने पर मंगलवार को हुई तथाकथित लाठी चार्ज और गुरुवार को घायल एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने नोनहरा थाने के प्रभारी सहित कुल ग्यारह विभागीय कर्मियों को निलम्बित व लाइन हाजिर कर दिया। निलम्बित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी, उप निरीक्षक  अवधेश कुमार राय, मुख्य आरक्षी नागेंद्र सिंह यादव, आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अभिषेक पाण्डेय व आरक्षी राकेश कुमार रहे। वहीं लाइन हाजिर किए गये पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक कमलेश गुप्ता, उप निरीक्षक जुल्फिकार अली, आरक्षी मुलायम सिंह, आरक्षी राघवेंद्र मिश्रा व आरक्षी राजेश कुमार सभी थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर रहे।


       इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने अपने वाचक निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को नोनहरा थाने के प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात किया। इसके साथ ही पुलिस लाइन से कुल एक दर्जन पुलिस कर्मियों को नोनहरा थाने पर नियुक्त किया है। इसमें उपनिरीक्षक लाल बहादुर साहनी, उपनिरीक्षक रामानंद सिंह व जगतधारी सिंह और नौ मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह मौर्य, गंभीर सिंह, अमित कुमार सिंह, राहुल कुमार मिश्रा, मनोज कुमार, सुभाष सिंह यादव, देवी चरण, आजाद कुमार वर्मा और मनोज गिरी शामिल हैं।

          घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी  वैभव कृष्ण द्वारा थाना नोनहरा पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक सियाराम उपाध्याय उर्फ जोखु उपाध्याय, उम्र- 35 वर्ष, पुत्र- गिरजा उपाध्याय, ग्राम- चकरुकुन्दीपुर, थाना-नोनहरा, जनपद- गाजीपुर की हुई मृत्यु से सम्बन्धित प्रकरण में थाना नोनहरा पर पुलिस अधीक्षक एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

    Views: 225

    Advertisements

    Leave a Reply