पंचांग व राशिफल – 27 अगस्त 2025
पंचांग व राशिफल – 27 अगस्त 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
नक्षत्र हस्त
वार बुधवार
योग शुभ
सूर्योदय 05:33
सूर्यास्त 18:21
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 12:22 – 13:58
अभिजीत मुहूर्त ****************
आज का राशिफल…………..
मेष
आज का दिन उत्तम है। समाज में मान-सम्मान मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। कामकाज में व्यस्तता रहेगी। व्यापार में समय अनुकूल है। अचानक लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी और भाग्य भी पूरा साथ देगा। समाज में मान-सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। परिजनों संग समय व्यतीत होगा।
मिथुन
आज का दिन उत्तम है। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ प्राप्त करने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधा को दूर करने में सफल होंगे। समस्या का समाधान अपनी बुद्धि और ज्ञान से निकालने में सफल रहेंगे।
कर्क
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। इससे तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से लाभ मिलने की संभावना है। खोई वस्तु प्राप्त हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।
सिंह
कार्य क्षेत्र में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है।आपको कार्यस्थल पर प्रतिद्वंदियों का सामना करना पड़ेगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।
कन्या
कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बाधा से छुटकारा मिल सकता है। इससे आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्या आगे बढ़ने लगेंगे और रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। ज्ञान, विज्ञान, कला और लेखन से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने से धन में वृद्धि होगी।
तुला
व्यापार के मामले में आप कुछ योजनाएं बनाने में व्यस्त रहेंगे। साझेदारी में काम करने से लाभ की संभावना है। किसी भी बाहरी व्यक्ति से अपने मन की बात साझा करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति में समझदारी से आप समस्या का हल निकाल लेंगे।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर तनाव में रह सकते हैं। आवश्यक काम पूरा करने में देरी हो सकती है। किसी भी विवाद से बचना चाहिए और शांति और धैर्य बनाए रखना हितकर होगा। अपने कौशल से आप स्थिति को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।
धनु
आज का दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त हो सकती है। शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यापार के मामले में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और तनाव कम हो सकता है।
मकर
आज के दिन व्यस्तता रहेगी। कार्य के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर स्थिति धीरे-धीरे सुधरती जाएगी। बिगड़े काम बनेंगे । समस्याएं दूर होंगी। समय अनुकूल रहने वाला है।
कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपके सामने अचानक कई काम एक साथ आ सकते हैं। इससे उलझन हो सकती है। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। वरिष्ठ व्यक्ति से मन की बात कहना और राय लेना लाभदायक हो सकता है। आर्थिक मामलों में खर्चे बढ़ने की संभावना है।
मीन
समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के मौके मिलेंगे। आपको अपने रोजगार को ढंग से चलाने के लिए सार्थक प्रयास करने होंगे। मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय विस्तार के लिए अवसर प्राप्त होंगे। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
Views: 151









