चोरी के कंप्यूटर सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस टीम ने क्षेत्र के  सकरताली ग्राम पंचायत भवन से कम्प्यूटर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की एक सीपीयू, एक डेक्सटाप, एक यूपीएस, एक की बोर्ड व एक डेस्ककैम बरामद कर लिया।


     बताया गया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुमित बालियान चौकी प्रभारी महराजगंज थाना कोतवाली मय हमराह द्वारा महाराजगंज हाइवे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त संदीप पुत्र काशी यादव निवासी पिपरही थाना नंदगंज गाजीपुर, हाल पता ग्राम बबेडी थाना कोतवाली गाजीपुर तथा संदीप यादव पुत्र राजेश यादव निवासी बबेडी थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से गत तीस  अगस्त 2024 को ग्राम सकरताली ग्राम पंचायत भवन से चोरी किया हुआ कम्प्यूटर का सामान बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण की गयी।

Views: 129

Advertisements

Leave a Reply