गौ मांस तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस टीम ने गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।


     पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर अलावलपुर नोनहरा मार्ग पर स्थित ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेसव के अन्डर पास से अभियुक्त मो.सद्दाम पुत्र मो. वाहीद* निवासी ग्राम सरदासपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया को गौ मांस को तस्करी की जाने वाली मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि कार्रवाई करते हुए पुलिस में उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। 

Views: 115


Leave a Reply