शादी का झांसा देकर महिला के संग धोखा

आरोपी को पुलिस ने बैंगलौर में दबोचा 


गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस टीम ने महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को बैंगलौर में गिरफ्तार कर लिया। 

        बताते चलें कि सात जून को दीक्षा कुमारी पुत्री अमेरिका बिन्द निवासी महाराजगंज बिन्दपुरवा थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर और वादिनी के घर आकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। बाद में वादिनी द्वारा शादी हेतु कहने पर शादी करने से इन्कार करना तथा वादिनी के परिवार वालों द्वारा उसके घर सम्पर्क करने पर विपक्षी के घर वालों द्वारा गाली गलौज देकर व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। वादिनी की तहरीर पर आरोपी मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर आदि के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना बयान वादिनी व धारा 161 व 164 सीआरपीसी के अवलोकन से उक्त मुकदमें में धारा डीपी एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त मनीष कुमार बिन्द पुत्र सुबेदार बिन्द निवासी बिन्दपुरवा थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर को 25 जुलाई को एसवीपी एअर डक्ट इन्डस्ट्रीयल इस्टेट रोड जिगनी बैंगलौर कर्नाटक से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमित बालियान मय हमराह थाना कोतवाली सदर जनपद गाजीपुर रहे।

Views: 159


Leave a Reply