हत्यारोपी पूर्व पति को पुलिस ने दबोचा 

गाजीपुर। शादियाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को अपनी पूर्व पत्नी की फावड़े से मारकर हत्या करने वाले पति जयप्रकाश राम पुत्र स्व. रामराज निवासी ग्राम मरदानपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को चौबीस घंटे के भीतर गुरुवार को क्षेत्र के गुरैनी पुलिया से गिरफ्तार कर लिया।


         उल्लेखनीय है कि शादियाबाद क्षेत्र के मरदानपुर गांव के जयप्रकाश राम की शादी बंदना के साथ हुई थी लेकिन बंदना 2014 में पति को छोड़ पड़ोसी युवक शैलेन्द्र के साथ दिल्ली जाकर उससे शादी कर ली थी। अभी कुछ दिन पहले ही वह फिर गांव वापस आयी थी। बुधवार की शाम वह अपनी जेठानी के साथ खेत में चारा काटने गई थी जहां उसके पूर्व पति जयप्रकाश ने फावड़े से मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बीच बचाव करने में मृतका की जेठानी भी घायल हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद जयप्रकाश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर शादियाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज कर आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

Views: 130

Advertisements

Leave a Reply