हत्यारोपी पिता आलाकत्ल संग गिरफ्तार 

गाजीपुर। नहाने के पानी के विवाद में पिता ने अपने पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल बेटे ने तड़पते हुए दम तोड दिया।


      यह घटना खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरी की है। वहां के निवासी सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू नट पुत्र खैरुल्ला नट (54 वर्ष) ने नहाने के पानी को लेकर हुए विवाद में अपने ही पुत्र सलमान नट पुत्र पप्पू नट (32 वर्ष) को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुरी तरह घायल सलमान को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गाजीपुर पहुँचाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा सलमान को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के सम्बन्ध में मृतक की पत्नी रूक्शाना की तहरीर पर थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य विधिक कार्यवाही में लग गयी। विवेचना के क्रम में पुलिस टीम जब मौके पर पहुँची तो मुकदमें का नामजद/ वांछित अभियुक्त सहाबुद्दीन उर्फ पप्पू घर पर मौजूद मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशादेही पर घटनास्थल से आलाकत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार श अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 110


Leave a Reply