ब्लैक बेल्ट से सम्मानित हुए अर्नव
मऊ। जनपद के परदहां निवासी निखिल कुमार, के आठ वर्षीय पुत्र अर्नव कुमार ने कराटे प्रतियोगिता में ब्लैक बेल्ट की उपाधि और प्रमाण पत्र प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोच अंबिका भारद्वाज अर्णव की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अन्य खिलाड़ियों के लिए अनुकरणीय बताया।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी निखिल कुमार के इस होनहार पुत्र ने कुरुक्षेत्र में आयोजित कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने उन्हें सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कराटे प्रशिक्षण पर बल देने की जरूरत पर बल दिया। वहीं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी शिव कुमार शुक्ला व केबीसी विजेता अनिल कुमार सिन्हा ने अर्णव के उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
Views: 90









