धीरेंद्र कुमार राय को मिला अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार 

गाज़ीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज के अधिशासी अधिकारी के रिक्त चल रहे पद पर गाजीपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्होंने नगर पंचायत बहादुरगंज कार्यालय में मंगलवार को कार्यभार संभाला। बताया गया कि नगर पंचायत के पूर्व अधिशासी अधिकारी विरेंद्र राव का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया था और करीब एक माह से यहां पर पद रिक्त चल रहा था।


     अपना पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं सभासद नौशाद अयान तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों से नगर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनसे सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर पंचायत कार्यालय में समय निर्धारित कर विकास कार्यों को गति प्रदान किया जायेगा। उन्होंने नगर वासियों से नगर के विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए नगर का सर्वाधिक विकास कराया जाएगा जिसमें नगर के समस्त नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

Views: 216

Advertisements

Leave a Reply