एनडीए में चयनित अतिशय सिंह को बधाईयों का तांता
गाजीपुर। जनपद के होनहार युवा छात्र अतिशय सिंह ने प्रथम प्रयास में राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर वायु सेवा में चयनित होकर क्षेत्र, जनपद तथा प्रदेश का मान बढ़ाया है। इनकी जॉइनिंग पुणे नेशनल डिफेंस अकादमी में हुई है। उन्होंने इसी वर्ष वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा लखनऊ के आर्मी पब्लिक स्कूल से पास की थी।
बताते चलें कि सेवराई तहसील के देवल गांव के मूल निवासी बृजभान सिंह के पौत्र अतिसय सिंह पुत्र कर्नल राघवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान समय में चंद्रा नगर कॉलोनी पीर नगर गाजीपुर में सपरिवार रहते हैं। प्रथम प्रयास में अतिशय सिंह के चयन होने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता पर शुभेच्छुओं, नगरवासियों तथा बुद्धिजीवियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Views: 234








