मृत मुख्य आरक्षी को दी गयी श्रद्धांजलि
गाजीपुर। थाना सुहवल पर कार्यरत मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह को उनकी मृत्यु के पश्चात पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बताया गया कि थाना सुहवल जनपद गाजीपुर में तैनात मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र श्री संतोष सिंह मूल रुप से भदोही जनपद के निवासी थे। थाना सुहवल से एल.आई.यू. ड्यूटी हेतु पुलिस लाइन गाजीपुर आये थे। वहां 05/06 जुलाई की रात्रि में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी। उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सा के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया।
Views: 78









