निपुण भारत मिशन की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश 

गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई निश्चित 


गाज़ीपुर। क्षेत्रीय परिषदीय स्कूलों की बैठक  बीआरसी सादात पर शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के प्रत्येक बिंदु पर प्रगति हेतु कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। खंड शिक्षाधिकारी सीताराम यादव ने निपुण भारत मिशन से संबंधित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की। उन्होंने सहज पुस्तिका, आधारशिला संदर्शिका, शिक्षक डायरी, प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, प्रेरणा सूची, तीनों मॉड्यूल, गणित किट के उपयोग और प्रेरक विद्यालय की कार्ययोजना आदि की जानकारी मातहतों से प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने इन बिन्दुओं संबंधी अध्यापकों की समस्याओं को सुलझाने का भी प्रयास किया। मिशन निपुण के साथ ही अन्य विभागीय कार्यों को भी समयानुसार संपन्न करने के लिए बीईओ ने निर्देशित किया। उन्होंने प्रत्येक अध्यापक को दस अभिभावकों को दीक्षा और रीड एलोग एप डाउनलोड करवाकर उसकी सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। 

       उन्होंने क्षेत्र में संचालित बगैर मान्यता प्राप्त प्राथमिक विद्यालय अथवा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे विद्यालयों के संचालक अपने छात्रों को टीसी, अंकपत्र आदि निर्गत करते पाये गये तो उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

Views: 60

Advertisements

Leave a Reply