पंचांग व राशिफल – 28 जून 2025
पंचांग व राशिफल – 28 जून 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1946
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
नक्षत्र पुष्य
वार शनिवार
योग हर्षण
सूर्योदय 05:07
सूर्यास्त 18:51
चन्द्रमा कर्क
राहुकाल 08:56 – 10:40
अभिजीत मुहूर्त 12:00 – 12:48
जानें ज्योतिषाचार्य पं. चंदनश्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल
मेष – आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। किसी कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।बिजनेस या नौकरी में हैं तो शनिवार को आपमें नया जोश रहेगा। आप काम के लिए नए टारगेट सेट करेंगे। लंबे समय से अटका कोई जरूरी काम पूरा होगा। मानसिक बेचैनी रह सकती है इसलिए खुद को शांत रखने का प्रयास करें। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
वृष – आप आज काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे और जो भी कार्य शुरू करेंगे, उसे समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार लाभदायक होगा, लेकिन खर्चों में भी इजाफा हो सकता है, इसलिए खर्चों पर कंट्रोल रखें। आपको कोई ऐसी चीज प्राप्त हो सकती है जिसकी चाहत आपको काफी समय से थी। पढ़ाई में नई दिक्कतें सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से कोई बात छिपाने से बचें, वरना रिश्तों में दरार आ सकती है।
मिथुन – आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े हैं तो कागजात ध्यान से चेक करें ताकि बाद में परेशानी न हो। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है, इसलिए संयम रखें। पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने से सफलता के रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे और कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है, जिससे दिल की बातें शेयर कर मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क – लंबे समय से की गई मेहनत का फल आपको मिलने वाला है, जिससे खुशी मिलेगी और काम करने का नया हौसला भी मिलेगा। बिजनेस में इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं, जो आपके करियर को नई दिशा देंगे। खर्चों पर ध्यान रखें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। धन संचय पर ध्यान दें। मानसिक शांति के लिए सरलता और संयम का रास्ता अपनाएं। जीवनसाथी से बहस करने के बजाय सरलता से बातचीत कर समस्याओं को सुलझाएं, इससे दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
सिंह – नौकरीपेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
कन्या – अधूरे काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं, ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। मौज-मस्ती में समय व धन खर्च होगा।
तुला – मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है, वे नुकसान पहुंचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
वृश्चिक – क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में हैं। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवाह प्रस्ताव सफल होंगे। बहनों का सहयोग मिलेगा।
धनु – स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े बैठकर हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नज़रिया बदलेगा। अपने अधिकारियों से संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। जीवन संगिनी का साथ मिलेगा।
मकर – सेना, प्रशासन से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे, सतर्कता से समय व्यतीत करें। पेट संबंधी रोग से पीड़ित रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। भवन परिवर्तन संभव है।
कुम्भ – आपको अपने सहयोगियों का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र-आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंददायक रहेगा. पेट संबंधी रोग से ग्रस्त रहेंगे।
मीन – आज यात्रा के योग बन रहे हैं. नौकरी में पदोन्नति हो सकती है. परीक्षार्थी सफल होंगे. अपने व्यवहार से अधीनस्थों का दिल जीत लेंगे. घरेलू विवाद के कारण तनाव में रहेंगे. न्याय पक्ष अनुकूल रहेगा।
Views: 266








