आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गाज़ीपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में जखनियां बाजार के व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से मिलकर पत्रक देकर बाजार के व्यापारी भोला गुप्ता व उसके परिवार के साथ, रविवार को घटित घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने घटना में सम्मिलित दबंगों के खिलाफ दण्डात्मक करवाई की जोरदार मांग की। व्यापारियों ने कहा कि जखनिया बाजार में सरेआम दर्जन भर दबंगों ने बाजार के व्यापारी भोला गुप्ता के दुकान/आवास पर पहुंचे और गाली गलौज देते हुए उनके दुकान /आवास से उन्हें बाहर निकाल कर धमकी देते हुवे उनको वहाँ से भगा दिया और दुकान आवास में ताला जड़ दिया। जिसमे भोला गुप्ता की बिटिया अंदर ही बंद रह गयी। यह दृश्य देखकर आसपास के व्यापारी हतप्रभ रह गये। दबंगों के जाने के बाद लोग कोतवाली भुड़कुड़ा फोन लगाते रहें पर कोतवाली से तीन घंटे तक कोई नहीं आया। घटना की सूचना पर पहुंचे पत्रकारों ने जिले के उच्चाधिकारियों को ज़ब सूचना दी तो आनन फानन में एक पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पंहुचा और दबँग से सिफारिश” कर चाभी मंगवा कर ताला खोला ताला खुलने के बाद ही भोला गुप्ता की बिटिया बाहर आ पायी।स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही से बहुत आक्रोशित नजर आये। बाजार में मनबढ़ो की दबंगई से क्षुब्ध व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी से कहा कि दबंग पहले भी तालाबंदी कर चुका है और पुलिस मूक दर्शक बनी रही है। दबँग संजय पहले भी कई मामलों में संदिग्ध रहा है, परन्तु उसके विरुद्ध कोई ठोस करवाई नहीं हुई। प्रमोद वर्मा ने कहा कि यदि आरोपी के विरुद्ध प्रशासन ठोस कार्रवाई नहीं करता है तो व्यापारी जन आंदोलन को विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होंगी।
Views: 92









