पी.जी. कॉलेज में 30 जून तक भरे जाएंगे ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र 

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के सभी विषयों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म 30 जून तक भरे जाएंगे।


      प्राचार्य प्रोफे० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी सत्र: 2025-26 में प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र- छात्राएं अपना प्रवेश परीक्षा आवेदन फार्म महाविद्यालय की वेबसाइट : www.pgcghazipur.ac.in पर 30 जून 2025 तक भर सकते हैं। प्रोफेसर पाण्डेय ने बताया कि छात्र-छात्राएं चयनित विषय में प्रवेश लेने के लिए पहले समर्थ पोर्टल:https:// vbspuadm.samarth.edu.in/ पर पंजीकरण कर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के उपरांत प्रवेश परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क भी कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से ही आनलाईन जमा करेंगें। आनलाईन आवेदन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को प्रवेश फॉर्म की हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करने की कोई आवश्यकता नहीं रहेगी। छात्र छत्राओं को ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने में किस तकनीकी समस्या के समाधान हेतु कार्यालय अवधि में महाविद्यालय कार्यालय में आकर या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड, प्रवेश परीक्षा तिथि, प्रवेश परीक्षा परिणाम, काउन्सलिंग आदि सूचनाएं आवश्यकतानुसार समय – समय पर महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जायेंगी।

Views: 101

Advertisements

Leave a Reply